मूसलाधार बारिश में भी नही डिगे जनमन के कदम; 116 फरियादी पंहुचे कलेक्टेªट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मूसलाधार बारिश में भी नही डिगे जनमन के कदम; 116 फरियादी पंहुचे कलेक्टेªट मा0 सीएम की प्रेरणा से डीएम जनदर्शन कारगर; आयुुष्मान बिल फर्जीवाड़े में वेलमेड अस्पताल संलिप्त; सीएओ को क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट अन्तर्गत प्रवर्तन कार्यवाही के निर्देश बुजुर्ग महेन्द्र सिंह को विक्रेता नही दे रहा था भवन पर कब्जा, रैंट एक्ट में दर्ज कराया वाद; फास्टट्रेक सुनवाई 10 लाख के ऋण पर 12.30 लाख की किश्त जमा करने पर भी विधवा यशोधा के घर के कागज बैंक ने किए जब्त, डीएम ने डीसीबी के प्रबन्धक को किया तलब बुजुर्ग शबाना परवीन ने की ऋण माफी की गुहार; डीएम ने एलडीएम से मांगी रिपोर्ट

बहु पोता 1 वर्ष से गायब, डीएम ने दिए तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश

अवैध निर्माण पर कार्यवाही में देरी की शिकायत; एमडीडीए से मौके पर ही निर्धारित कराई समय व समाधान

देहरादून 04 अगस्त, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार की भांति इस सोमवार को भी क्लेक्ट्रेट सभागार में जनता दरवार लगाकर जन समस्याएं सुनी गई। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश फरियादियों ने भूमि और घरेलू विवाद के मामले प्रमुखता से रखे। इसके अतिरिक्त मुआवजा, आर्थिक सहायता, सड़क, पेयजल, एमडीडीए, नगर निगम, पुलिस, परिवहन, शिक्षा, रोजगार आदि से जुड़ी 116 समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखी। जिसमें से अधिकांश शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निराकरण किया।

जनसुनवाई में अरूण कुमार गोयल ने शिकायत की अेलमेड अस्पताल और उसके डॉक्टरों द्वारा झूठी डीओपीआर, झूठी जांच परीक्षण रिपोर्टाे द्वारा मिली भगत से राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण देहरादून से झूठा बिल भुगतान प्राप्त किया है। मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून की जांच आख्या में वेलमेड अस्पताल के फर्जीवाडे के तथ्य उदघटित हुए हैं। उन्होनें डीएम ने से दोषियों को दण्ड देने का अनुरोध किया। जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व, को कार्यवाही के निर्देश सीएमओ से मांगी रिपोर्ट मांगते हुए क्लीनिकल एस्टेबलिश एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही के निर्देश दिए। बुजुर्ग महेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी को अपनी फरियाद सुनवाई कि उन्हांेंने निरंजनपुर में 58.50 लाख में भवन खरीदा पूर्व भवन स्वामी का ऋण चुकाया तथा नो ड्यूज सर्टीफिकेट लिया। अब विक्रेता उन्हें कब्जा व घर में घुसने नही दे रहा है, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को रैंट कन्ट्रोलर एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग रमेश चन्द्र सकलानी अपनी शिकायत में बताया कि 1 वर्ष से दुरूस्तीवाद के लिए चक्कर काट रहे हैं किन्तु समाधान नही हो पाया जिस पर डीएम ने एसडीएम को जल्द वाद निस्तारित करने के निर्देश दिए।

विधवा यशोदा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनके पति ने 2014 में बैंक से 10 लाख लोन लिया था उनके पति की वर्ष 2020 में मृत्यु हो गई है पति ने अपनी मृत्यु से पहले तक 3 लाख धनराशि की किश्त जमा करा दी थी बैंक रजिस्ट्री नही लौटा रहा तथा बैंक द्वारा उनको नोटिस दिये जा रहे हैं तथा सम्पति कुर्क करने का दबाव बनाया जा रहा है उनके द्वारा रिश्तेदारों की सहायता से 9.30 लाख सहित कुल 12.30 लाख भी जमा कर दिए हैं बैंक द्वारा लगभग 7 लाख जमा करने का नोटिस दिया गया है जिस पर डीएम ने डीसीबी प्रभारी अधिकारी एसीआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ डीसीबी के प्रबन्धक को तलब किया है।

विकासखण्ड चकराता की ग्राम पंचायत निवासी पूरण सिंह ने फरियाद लगाई कि मेरा गांव मेरी सड़क योजना अन्तर्गत बनी सड़क बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई हैं सुधार की मांग की जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को जांच एवं तत्काल एक्शन के निर्देश दिए। इसी प्रकार विकासखण्ड चकराता के ग्राम पंचायत भटाड़-छौटाड़ निवासी दिनेश नौटियाल ने गुहार लगाई कि आपदा से आवासी मकान क्षतिग्रस्त हो रहा है जिस पर डीएम ने जिला विकास अधिकारी को कार्यवाह के साथ ही आपदा मद से कार्य के निर्देश दिए।

नकरौंदा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने बच्चों पर पालन पोषण न करने और शोषण करने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को तत्काल जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं सेना रिटायर 76 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने बेटी के पति से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई। जिस पर एसडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। ग्राम सकनाई भंगार निवासी ठेगा ने डीएम से गुहार लगाई कि उनकी बहु व पोते आयुष का कुछ पता नही है पुलिस रिपोर्ट नही लिख रही है जिस पर डीएम उप जिलाधिकारी चकराता को निर्देश आज ही प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं दो अन्य प्रकरण में एमडीडीए द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही न किये जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों से समाधान का समय लिखवाया एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही के निर्देश दिए जिस पर एमडीडीए के अधिकारियों ने लिखित रूप से एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही कर आख्या प्रस्तुत करने को कहा।

बुजुर्ग महिला शबाना परवीन ने बैक से लिए गया 13.50 लाख का ऋण माफ करने की गुहार लगाते हुए बताया कि उनके पति का आकस्मिक निधन हो गया है। पति ने मकान के लिए बैंक से ऋण लिया था। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वो ऋण अदा करने में असमर्थ है। इस डीएम ने एलडीएम को जांच कर 10 अगस्त तक आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। भीम बहादुर की पशु पालन के लिए ऋण न दिए जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एलडीएम को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

बद्रीश कलोनी कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बद्रीश कॉलोनी की विभिन्न समस्याएं रखी। बताया कि बद्रीश कॉलोनी के वन क्षेत्र को बचाने के लिए तार-बाड कर घेराबंदी की जानी नितांत आवश्यक है। कॉलोनी के भीतरी मार्ग पर स्पीड ब्रेकर लगाने और कॉलोनी में बडी संख्या में आवारा कुत्तों की समस्या रखी। शिवलोक विकास समिति के अध्यक्ष ने आपराधिक घटनाओं का हवाला देते हुए शिवलोक कॉलोनी के प्रवेश पर एक गेट निर्माण और सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग रखी। कैलाशपुर के क्षेत्रवासियों ने क्षेत्र से गुजर रहे नाले को चौडा एवं सुरक्षा की दृष्टिगत नाले को कवर करने की मांग पर नगर निगम को शीघ्र इसका प्रस्ताव तैयार करने को कहा।

इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, पुलिस अध्ीाक्षक यातायात लोकजीत सिंह, विशेष भूमि अध्यापति अधिकारी स्मृता परमार, जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह व कुमकुम जोशी, विकासनगर विनोद कुमार, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, एलडीएम राजीव भाटिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, विद्युत, सिंचाई, लोनिवि, एमडीडीए आदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

IND vs AUS Highlights: होबार्ट T20 में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत, वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से काटा गदर, अर्शदीप सिंह भी चमके India vs Australia Hobart T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 मैच में निराशानजक प्रदर्शन किया था. अब भारतीय टीम ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शानदार खेल दिखाया है.