मां गंगा मेटरनिटी एंड आई केयर सेंटर सेल पंजीकरण निलंबित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वारः मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर सेंटर, बहादराबाद में रविवार को दो घंटे के भीतर दो प्रसूताओं की मौत के मामले में सीएमओ डा. आरके सिंह ने तत्काल प्रभाव से सेंटर का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। एसडीएम के निर्देश पर सेंटर को सील किया गया है। प्रकरण की जांच को डिप्टी सीएमओ डा. अनिल वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। कमेटी को दो दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। दोनों पीड़ित परिवारों की ओर से सेंटर प्रबंधन के विरुद्ध दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। इधर, सीएमओ ने प्रसूताओं का आपरेशन करने वाली डाक्टर श्वेता सैनी को नोटिस भेजकर प्रसूताओं के उपचार संबंधी सभी कागजात के साथ मंगलवार को कार्यालय में तलब किया है।

मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर सेंटर में रविवार को ननौता सहारनपुर निवासी मीनाक्षी और नारसन मंगलौर निवासी खुशबू की मौत के मामले को स्वास्थ्य महकमे ने गंभीरता से लिया है। सीएमओ ने प्रथम दृष्ट्या इसे घोर लापरवाही मानते हुए सेंटर का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। सीएमओ डा. आरके सिंह ने बताया

सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ डा अनिल वर्मा के नेतृत्व में बनाई तीन सदस्यीय कमेटी

रविवार को मां गंगा मैटरनिटी एंड आई केयर में दो प्रसूताओं की मौत का मामला

बहादराबाद : मां गंगा मैटरनिटी एंड आइ सेंटर के

संचालक डाक्टर दंपती की डिग्री तो वैध है, लेकिन बताया जा रहा कि वहां काम करने वाले तमाम स्टाफ अप्रशिक्षित हैं। नर्सिंग प्रमुख भी किसी संस्थान से नर्सिंग की पढ़ाई कर रही हैं। ऐसे में नर्सिंग होम में मरीजों की समुचित देखभाल का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है। नर्सिंग होम में भर्ती दो प्रसूताओं में से एक की समुचित देखभाल नहीं होने के चलते मौत की बात सामने आई है। बहरहाल लापरवाही किस स्तर पर हुई, यह तो जांच के बाद साफ हो जाएगा, लेकिन नर्सिंग होम में एक साथ दो प्रसूताओं की मौत व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। एक साल पहले इस नर्सिंग होम का स्वास्थ्य विभाग में पंजीकरण हुआ था। प्रसूताओं की सर्जरी करने वाली डा. श्वेता सैनी (एमबीबीएस डीएनबी (ओबीजी) एफआइवीएफ) स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। वह सामान्य से लेकर जटिल प्रसव के साथ बांझपन का भी इलाज करती हैं। वहीं, उनके पति डा. नितेश पंवार आइ सर्जन हैं। अस्पताल का संचालन डाक्टर दंपती ही करते हैं। हालांकि, यहां आयुर्वेद चिकित्सक डा. अंशु (बीएएमएस) की भी सेवा ली जा रही है। नर्सिंग हेड शबनूर किसी संस्थान से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही है। अन्य स्टाफ में सानिया, प्रियंका, सविता, कृष्णा व आकांक्षा भी हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सिमांशु संभाल रहे थे। अस्पताल में राउंड द क्लाक आपातकालीन सेवाओं के अलावा एनआइसीयू सुविधा भी उपलब्ध है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि यहां प्रशिक्षित स्टाफ की कमी थी। पूर्व में भी कुछ घटनाएं सामने आईं, लेकिन उन्हें दबा दिया गया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि अप्रशिक्षित स्टाफ के बावजूद आखिर अस्पताल का पंजीकरण कैसे हुआ। बहरहाल ! सीएमओ स्तर से गठित डाक्टरों की तीन-सदस्यीय कमेटी प्रकरण की जांच कर रही है। सीएमओ डा. आरके सिंह का कहना है कि कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।

कि प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उस बख्शा नहीं जाएगा।

मामले की जांच को डिप्टी सीएमओ डा. अनिल वर्मा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है, जिसमें एडिशनल सीएमओ डा. एचके सिंह और वरिष्ठ स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा. यशपाल तोमर को शामिल किया गया है। कमेटी ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। कमेटी को 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। रिपोर्ट के अनुरूप संबंधित के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। पंजीकरण रद भी किया जा सकता है। बताया कि प्रसूताओं का आपरेशन करने वाली डाक्टर को नोटिस भेजकर उपचार से संबंधित कागजात के साथ मंगलवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है। उनके लिखित बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

IND vs AUS Highlights: होबार्ट T20 में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत, वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से काटा गदर, अर्शदीप सिंह भी चमके India vs Australia Hobart T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 मैच में निराशानजक प्रदर्शन किया था. अब भारतीय टीम ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शानदार खेल दिखाया है.