जिले में मूसलाधार बारिश, ग्राउंड जीरो पर डीएम, प्रातःकाल से ही सड़कों पर स्थिति का लिया जायजा।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिले में मूसलाधार बारिश, ग्राउंड जीरो पर डीएम, प्रातःकाल से ही सड़कों पर स्थिति का लिया जायजा।

कंट्रोल रूम पहुंचकर डीएम ने बारिश से उपजे हालातों की ली जानकारी,

अधिकारियों को 24 घंटे सतर्क रहने, प्रभावितों को त्वरित राहत पहुंचाने के दिए निर्देश।

नागरिकों से अपील, नदी किनारों से दूर सुरक्षित स्थान पर रहें

जिले में मूसलाधार बारिश का सिलसिला जारी है। मूसलाधार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी सविन बंसल ने प्रातःकाल में ही शहर भ्रमण कर जलभराव स्थिति का जायजा लिया और क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया टीमों) को अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने के निर्देश दिए। क्षेत्र भ्रमण के उपरांत जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम पहुंच कर कमान संभाली। उन्होंने अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। लगातार स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। जिलाधिकारी ने क्यूआरटी टीमों को जलभराव क्षेत्रों पर गश्त लगाते हुए अलर्ट रहने के निर्देश दिए है। साथ ही प्रत्येक क्षेत्र में पटवारी और कानूनगो क्षेत्र से अतिवृष्टि की रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी कंट्रोल रूम से मूसलाधार बारिश से उपजे हालातो की स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे है। इस दौरान डीएम ने जनपद में सड़क, विद्युत, पेयजल एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नदी किनारे बसे लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की भी है।

रिस्पना क्षेत्र में आपदा की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम कुमकुम जोशी ने होटल शिवालिक द्रोणपुरी धर्मपुर देहरादून को राहत शिविर के रूप में अधिग्रहण करने के आदेश जारी किए है। राहत शिविर में ठहरने वाले प्रभावितों को भोजन, पेयजल एवं कक्ष की व्यवस्था की गई है।

बारिश के कारण ब्रहमपुरी रोहिया नगर में 02 मकान और लक्ष्मण चौक नियर गोविन्द गढ़ पुल के समीप भी 01 मकान गिरने की सूचना पर जिला प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ है। पुरकुल राजपुर रोड़, ईश्वर विहार, केनाल रोड़, मलिक चौक, ब्रहमवाला, धोरण में पेड़ गिरने पर उनको हटाया जा रहा है। वहीं गुनियाला गांव के पास भूस्खलन की जानकारी मिलने पर लोनिवि, वन एवं विद्युत विभाग को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

तहसील सदर के अंतर्गत आईटी पार्क और ईश्वर विहार रायपुर में जलभराव से कुछ लोगों के फंसने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस, तहसील प्रशासन की टीम को मौके पर भेजकर सभी को सकुशल निकाला गया। मूसलाधार बारिश के कारण गणेश एन्क्लेव नेहरू ग्राम वार्ड-64, किशनपुर कैनाल रोड, नत्थनपुर, गुच्चुपानी, माजरा, विधानसभा क्षेत्र, विदांल झुग्गी, पथरिया पीर विजयपुर कॉलोनी, पटेल नगर, कालिदास रोड आदि 91 स्थानों पर जलभराव की सूचना मिलने पर क्यूआरटी द्वारा जलभराव क्षेत्रों से डी-वाटरिंग हेतु कार्रवाई की गई। जनपद में 12 राष्ट्रीय राजमार्ग और 19 राज्य मार्ग सुचारू है। जबकि जनपद के 346 ग्रामीण मार्गाे में से 14 मार्ग बारिश के कारण अवरुद्ध हुए है। जिन्हें खोलने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

IND vs AUS Highlights: होबार्ट T20 में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत, वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से काटा गदर, अर्शदीप सिंह भी चमके India vs Australia Hobart T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 मैच में निराशानजक प्रदर्शन किया था. अब भारतीय टीम ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शानदार खेल दिखाया है.