India vs Australia, 3rd T20I Live Score: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर (रविवार) को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पांच विकेट से जीत हासिल की. भारत को जीत के लिए 187 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 18.3 ओवरों में हासिल कर लिया. इस मैदान पर टी20 इंटरनेशनल में किसी टीम का ये सबसे बड़ा सफल रनचेज रहा. इस जीत के साथ ही भारत ने टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.







