कर्नाटक कांग्रेस का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला, बेंगलुरु का भेजा फ्लाइट टिकट और अस्पताल में भर्ती होने को कहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Karnataka, Assam- India TV Hindi

Image Source : INDIA TV
कर्नाटक कांग्रेस का हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा हमला

कर्नाटक: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग और भी तेज हो गई है। हिमंत बिस्वा सरमा के राहुल गांधी पर हमला बोलने के बाद अब मोर्चा कर्नाटक कांग्रेस ने संभाला है। कर्नाटक कांग्रेस ने हिमंत को गुवाहाटी से बेंगलुरु तक के लिए फ्लाइट की टिकट भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह बेंगलुरु आएं और यहां से अस्पताल NIMHANS (राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और विज्ञान संस्थान) में अपना इलाज कराएं।

बता दें कि हाल ही में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हिमंत ने दावा किया था कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान बस में राहुल गांधी का बॉडी डबल बैठा हुआ था। इस बयान के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा था कि हिमंत का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ गया है और उन्हें इलाज की आवश्यकता है।

कर्नाटक कांग्रेस के द्वारा भेजी गई टिकट

Image Source : INDIA TV

कर्नाटक कांग्रेस के द्वारा भेजी गई टिकट

‘कांग्रेस इस यात्रा के लिए सभी खर्चों को वहन करेगी’

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हिमंत को अपने मानसिक संतुलन में संभावित व्यवधान के संकेत मिल रहे हैं। हम उन्हें तुरंत बेंगलुरु के लिए उड़ान पकड़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, और कर्नाटक कांग्रेस इस यात्रा के लिए सभी खर्चों को वहन करेगी।”

‘सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी’

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त, प्रोटोकॉल के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री को NIMHANS अस्पताल प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। डॉक्टरों ने आशा व्यक्त की है कि मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के लिए समय पर उपचार से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

डीके शिवकुमार ने भी बोला हमला 

कर्नाटक कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किलोमीटर की पदयात्रा पूरी की। उन्हें पदयात्रा करने या चल रही बस यात्रा से कोई दिक्कत नहीं है। राहुल गांधी के खिलाफ कोई भी आलोचना करने से पहले, हिमंत बिस्वा सरमा को कम से कम 5 किलोमीटर चलकर दिखाना चाहिए।

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

IND vs AUS Highlights: होबार्ट T20 में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत, वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से काटा गदर, अर्शदीप सिंह भी चमके India vs Australia Hobart T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 मैच में निराशानजक प्रदर्शन किया था. अब भारतीय टीम ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शानदार खेल दिखाया है.