ईडी के 9वें समन पर बोले हेमंत सोरेन- ‘मार्च तक मैं बहुत बिजी हूं, इसलिए…’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ED, Jharkhand, Hemant Soren- India TV Hindi

Image Source : FILE
हेमंत सोरेन

रांची:  प्रवर्तन निदेशालय और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच पत्राचार जारी है। एक तरफ ईडी सोरेन को समन जारी करके पूछताछ के लिए बुलाता है तो हेमंत सोरेन साफ़ इनकार कर देते हैं। ED अब तक सोरेन को 9 समन जारी कर चुकी है लेकिन वह बार-बार इसे अनदेखा कर रहे हैं।

आगामी 31 मार्च तक व्यस्त हूं- सोरेन 

ईडी  के नौवें समन का जवाब देते हुए सीएम ने एजेंसी को कहा है कि आगामी 31 मार्च तक उनकी व्यस्तता है और इस वजह से वे पूछताछ के लिए उपलब्ध नहीं हो पाएंगे। बता दें कि रांची के बड़गांई अंचल में जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच कर रहे ईडी ने सीएम को भेजे समन में उनसे 27 से लेकर 31 जनवरी तक की कोई तारीख अपनी सहूलियत के अनुसार तय करने को कहा था। 

सीलबंद लिफाफे में भिजवाई चिट्ठी 

गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे सीएम हेमंत सोरेन ने अपने कार्यालय के मैसेंजर के जरिए ईडी के एयरपोर्ट रोड स्थित दफ्तर को अपनी चिट्ठी सीलबंद लिफाफे में भिजवाई। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने चिट्ठी में विधानसभा के आगामी बजट सत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों में अपनी व्यस्तता का हवाला दिया है और फिलहाल पूछताछ के लिए समय देने में असमर्थता जताई है।

मैंने कोई चोरी नहीं की- हेमंत सोरेन 

20 जनवरी को हुई पूछताछ के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने अपने आवास के बाहर जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने कोई चोरी नहीं की है। हमने उनके सभी सवालों के जवाब दिए हैं। आगे जो भी परीक्षा देनी पड़े, उसके लिए हम तैयार हैं। हमने झारखंड लड़कर लिया है। हम झारखंड को इन भ्रष्टाचारियों के हाथ में कभी जाने नहीं देंगे। सरकार बहुत मुश्किल से बनी है। सरकार बनने के बाद से ही हमारे खिलाफ षड्यंत्र चल रहा है। राज्य के विकास के साथ हमने इन षड्यंत्रों को नाकाम किया है। इनके पर को कुतर कर ही हम आगे बढ़ रहे हैं। अब उनके ताबूत में हम आखिरी कील ठोंकेंगे।

Latest India News

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें

दिनांक: 16-12-25 की प्रात: थाना राजपुर को कन्ट्रेाल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दून विहार क्षेत्र स्थित एक घर में किराये पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है, जो कोई प्रतिक्रिया नहीं कर रहा है। सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जाकर देखा कि मकान के अंदर किराए पर निवासरत पंकज मिश्रा घर के अंदर पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े हुए हैं। जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से दून चिकित्सालय भेजा गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया। दिनांक: 16-12-25 की रात्रि को मृतक के भाई लखनऊ निवासी श्री अरविन्द मिश्रा व अन्य परिजनों द्वारा देहरादून पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से मुलाकात कर उनके भाई पंकज मिश्रा के साथ दिनांक: 15-12-25 को अभियुक्तगण द्वारा उनके घर में आकर उनके साथ गाली गलौच व मृतक व उनकी पत्नी का मोबाइल फोन छीनने तथा मृतक को जान से मारने की नीयत से उनके साथ मारपीट करने व अभियुक्तगणों द्वारा की गयी मारपीट के कारण उनके भाई की हत्या किये जाने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल थाना राजपुर को उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 234/25 धारा: 103, 304, 333, व 352 बीएनएस बनाम अमित सहगल व अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया। मृतक के परिजनों द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम पुनः डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से लिखित अनुरोध किया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा मृतक के शव का पुनः पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों से पत्राचार किया गया। मृतक के शव का पुनः आज डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। उक्त प्रकरण में पंजीकृत उपरोक्त अभियोग की प्रारम्भिक विवेचना के दौरान विवेचक द्वारा वादी के बयान, मृतक की पत्नी, मकान मालिक व आस-पास के गवाहों के बयान अंकित करते हुए फील्ड यूनिट की टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई व प्राप्त साक्ष्यों एवं बयानों के आधार पर विवेचक द्वारा आज दिनांक: 17-12-25 को अभियुक्त अमित सहगल व उसके अन्य साथी को लम्बी पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार किया गया। विवरण गिरफ्तार अभियुक्त 01: अमित सहगल पुत्र स्वर्गीय श्री अशोक सहगल निवासी विजयपुर गोपी वाला अनार वाला थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 51 वर्ष 02. पार्थोशील पुत्र श्री मनिंद्रनाथ सील निवासी मकान नंबर 11 पांच बावड़ी गोरेगांव ईस्ट मुंबई 400063 उम्र 45 वर्ष अभी तक उक्त प्रकरण में प्राप्त साक्ष्यों व बयानों के आधार पर कार्यवाही की गई है। उक्त प्रकरण की विस्तृत एवं गहन विवेचना हेतु साइबर सेल/SOG/फोरेंसिक टीम को भी लगाया गया है, प्रकरण में सभी पहलुओं पर विस्तृत तथ्यों व साक्ष्यों को संकलित कर निष्पक्ष व पारदर्शी विवेचना के निर्देश दिए गए है- एसएसपी देहरादून

IND vs AUS Highlights: होबार्ट T20 में भारत की ऑस्ट्रेलिया पर धमाकेदार जीत, वॉशिंगटन सुंदर ने बल्ले से काटा गदर, अर्शदीप सिंह भी चमके India vs Australia Hobart T20I: भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर हुए टी20 मैच में निराशानजक प्रदर्शन किया था. अब भारतीय टीम ने होबार्ट के बेलेरीव ओवल में शानदार खेल दिखाया है.